
बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी ने वितरित की राशन किट।
जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोलरूम का किया औचक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञा
नेन्द्र सिंह ने जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधियों के साथ सदर तहसील क्षेत्रान्तर्गत चंदोई में बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट वितरित की। जिलाधिकारी ने बाढ़ पीडितों को फल वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत की उनका हाल जाना व उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही उन्होंने खकरा नदी के पुल पर पहंुचकर नदी के जलस्तर तथा आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों की शिकायतों की जानकारी ली और शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी सूचनाऐं/शिकायतें प्राप्त हो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु सदर तहसील तथा अन्य बाढ प्रभावित क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में भी कम्युनिटी किचन चालू कराये गये हैं। भोजन तैयार कर बाढ़ पीड़ितों को वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 62 स्थाई/अस्थाई गौशालाऐं हैं जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है। इन गौशालाओं में से 02 गौशालाओं में पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई, इन गौशालाओं से गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंकोर सिंह, प्रतिनिधि जसपाल सिंह, तहसीलदार सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

