
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं।

जरूर रिपोर्ट दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय के परिसर स्थित ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिसमें भवन की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड रूम एवं सी.सी.टी.वी. और साफ सफाई रखने सहित सम्बन्धित को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान इन्द्रेश चैहान नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, अमित पाठक एडवोकेट समाजवादी पार्टी, हेमन्त मिश्रा एडवोकेट राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून दिवेद्वी, बन्दोवस्त चकबन्दी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी ईवीएम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
