[espro-slider id=3810]

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण। ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार पीलीभीत

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत! जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों की संख्या, कृत्रिम गर्भाधान एवं ईयर टैगिंग की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नियमित गौवंशों की देखरेख हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। श्री हरिवंश गौशाला समिति द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में 05 ठेली, 03 पशु लिफ्टिंग मशीन व 01 जाल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवाई दी जाये। गौशाला में गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गोवशों गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]