जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान द्वितीय चरण का किया शुभारम्भ, रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान द्वितीय चरण का किया शुभारम्भ

 

स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिला स्तरीय द्वितीय चरण के स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ,बीएसए रोशनी सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का कुमकुम से तिलक लगाकर माला पहनाई और स्कूल बैग, किट टोपी लगाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने गांधी स्टेडियम से स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, बीएसए रोशनी सिंह ने की। इस बार जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह रैली का नेतृत्व खुद कर रहे थे उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शिक्षक शिक्षकों छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की छात्र-छात्राओं के नामांकन को लेकर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है। कोई मोहल्ला, बस्ती, गांव ऐसा न रहे। जहां कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित रह जाए। शिक्षित समाज से ही विकास संभव है। रैली में छात्र-छात्राएं नारे लगा रहे थे मुख्यमंत्री जी का यही है कहना पढ़ लो भैया पढ़ लो बहना, स्कूल पढ़ने जाएंगे पापा मम्मी का मान बढ़ाएंगे, हम सबने ठाना है हर बच्चे को निपुण बनाना है। छात्र-छात्राएं अपने शिक्षक शिक्षकों के साथ गांधी स्टेडियम में सुबह एकत्रित हुए।

रैली में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक राकेश पटेल ,मनीष श्रीवास्तव, सचिन कुमार चैधरी, जितेंद्र कुमार चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, एस आर जी वैभव जैसवार, अमित पाठक, प्रशांत त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएंे व शिक्षक उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -