[espro-slider id=3810]

विशाल हिंदू सम्मेलन,आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर माला बाजार में जुटे हिंदू समाज

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

पीलीभीत में विशाल हिंदू सम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर माला बाजार में जुटे हिंदू समाज
संवाददाता नरेश कुमार पीलीभीत


पीलीभीत। जिले के माला बाजार क्षेत्र में स्थित संजय गांधी मेमोरियल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आज विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने एक जुटता दिखाई, आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
यह आयोजन सर्व हिंदू समाज एवं माँ दुर्गा हिंदू सम्मेलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया जाएगा।


सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है, वहीं सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।
कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, ऑल इंडिया मातुआ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जय किसान मंडल, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, पूर्व प्रधान बिधन चंद्र मिश्रा, जीवन कुमार, अभिजीत ढाली, सहित समस्त आरएसएस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]