
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना माधौटांडा में की गई जनसुनवाई

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधौटांडा में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में का समय से निस्तारण कराया जाये तथा भूमि से सम्बन्धित प्रकरण में क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुये कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, थानाध्यक्ष, लेखपाल, सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
