[espro-slider id=3810]

मरौरी ब्लॉक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत किट वितरण, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दिलाई शपथ

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

पीलीभीत मरौरी ब्लॉक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत किट वितरण, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दिलाई शपथ

संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत 
पीलीभीत। जिलाधिकारी के आदेशानुसार विकास खंड मरौरी में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर द्वारा समिति सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया।
बैठक का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना बताया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नवजात 07 बालिकाओं को हिमालय किट तथा कक्षा एक में अध्ययनरत 07 बालिकाओं को एजुकेशन किट वितरित की गई।
ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बालिकाओं को सर्वप्रथम शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर जीवन की हर चुनौती का सामना कर सकें। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय रामनगर एवं पिपरिया में स्कूली छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए गए और बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, पुलिस विभाग, महिला कल्याण विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन के काउंसलर सहित समिति के सभी सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]