जिलाधिकारी-एसपी ने बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी-एसपी ने बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के परीक्षा केन्द्र सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज व पी.एम.श्री. ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज में पहंुचकर सी0सी0टी0वी0 कैमरे, कन्ट्रोलरूम एवं स्टंªागरूम का निरीक्षण किया। स्ट्रांगरूम निरीक्षण के दौरान आगामी तिथियों को आयोजित परीक्षा के पेपरांे की सीलिंग, स्ट्रांगरूम, लाॅक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुये केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देश देते हुये कहा कि स्ट्रांगरूम में नामित स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक व व्यवस्थापक के अतिरिक्त अन्य को प्रवेश न दिया जाये। पेपर स्ट्रांगरूम खोलने व बन्द करने का समय, अन्दर प्रवेश व निकलने वाले सभी व्यक्तियों एवं सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के हस्ताक्षर लाॅकबुक में अवश्य सुनिश्चित किये जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुये सभी विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य पी.एम.श्री. ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]