राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने नव चयनित 105 आंगनबाडी सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र 

खबर शेयर करें -

राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने नव चयनित 105 आंगनबाडी सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

 

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: बाल विकास विभाग पीलीभीत की परियोजना ललौरीखेड़ा, अमरिया व मरौरी के सदर विधानसभा क्षेत्र में नव चयनित ऑगनबाड़ी सहायिकाओं को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा अपने कर कमलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त कराये गये। नियुक्ति पत्र पाकर सभी नवचयनित सहायिकाओं के चेहरों पर तो मुस्कान थी ही अपितु बाहर खड़े उनके परिजनों में एक अतिरिक्त उत्साह की चमक थीं अतिरिक्त उत्साह इस बात का है कि उनके घर की महिला को स्वयं राज्यमंत्री के हाथें यह नियुक्ति पत्र मिलना स्वयं में एक गौरव है जो आज से पूर्व किसी सरकार के रहते शायद ही ऐसी किसी निम्नवर्गीय नियुक्ति में किसी को प्राप्त हुआ हो।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र पाने वालों में ललौरीखेड़ा की 40 अमरिया की 55 व मरौरी सदर की 10 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त कराये गये।


खबर शेयर करें -