अंधेर नगरी चौपट राजा? पड़ोसी देशों में सस्ता हुआ तेल, भारत में जनता का निकाला जा रहा तेल

खबर शेयर करें -

अंधेर नगरी चौपट राजा? पड़ोसी देशों में सस्ता हुआ तेल, भारत में जनता का निकाला जा रहा तेल

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध और अस्थिरता के बहाने अपनी नाकामियों को छुपाने वाली भाजपा सरकार अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। एक तरफ जहां दुनिया के कई विकसित और विकासशील देश अपनी जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल डीजल के दाम घटा रहे हैं, वहीं भारत की जनविरोधी सरकार टैक्स की वसूली कर आम आदमी का खून चूसने में व्यस्त है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव ने सरकार की इन नीतियों को जनता के साथ आर्थिक गद्दारी करार दिया है। पवन सिंह यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक्साइज ड्यूटी आधी कर पेट्रोल 17 रुपये सस्ता कर दिया। जर्मनी ने 19 रुपये तक की राहत दी और हमारे पड़ोसी देश नेपाल तक ने अपनी जनता का दर्द समझा। लेकिन क्या भारत की सरकार इतनी पंगु हो गई है कि उसे अपने देश के किसानों और युवाओं का दर्द दिखाई नहीं देता? उन्होंने सवाल किया कि जब दूसरे देश युद्ध जैसी परिस्थितियों में अपने नागरिकों को बचा सकते हैं, तो भारत सरकार पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करने के बजाय उसे बढ़ाकर अपनी तिजोरियां क्यों भर रही है? डीजल की बढ़ती कीमतों ने आज अन्नदाता को सड़कों पर ला खड़ा किया है।खेती की लागत दोगुनी हो गई है और परिवहन महंगा होने से रसोई का बजट पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। पवन सिंह यादव ने कहा कि युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और मध्यम वर्ग महंगाई के इस जहरीले चक्रव्यूह में फंसकर रह गया है।गरीब के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी अब इस अंधेर नगरी में मुश्किल हो गया है। सरकार की टैक्स वसूली की भूख ने हर घर को आर्थिक बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। हम गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे।भाजपा सरकार को तत्काल प्रभाव से टैक्स कम कर पेट्रोल डीजल की कीमतें घटानी होंगी। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।


खबर शेयर करें -