
प्रधानमंत्री द्वारा जनता से की गई अपील के दृष्टिगत बस में सवार होकर ‘समाधान दिवस’ पहुंचे अधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार
पीलीभीत: प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा ईंधन बचत को लेकर जनता से की गई अपील के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर एक सराहनीय और अनुकरणीय निर्णय लिया गया, तहसील अमरिया में आयोजित ‘समाधान दिवस’ में भाग लेने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी अपनी सरकारी गाड़ियों को छोड़कर एक ही बस में सवार होकर रवाना हुए।
इस कदम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्तर पर ईंधन की खपत को कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और आम जनता के बीच ईंधन की फिजूलखर्ची रोकने का एक सकारात्मक संदेश देना है।
