जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सी.बी.जी. प्लांट का भूमि पूजन स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में जनपद का बड़ा कदम

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सी.बी.जी. प्लांट का भूमि पूजन स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में जनपद का बड़ा कद

 ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वारनावदा में पहुंचकर जनपद में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र को बढ़ावा देने उद्देश्य सीबीजी प्लांट की भूमि पूजन किया गया। जनपद में सीबीजी प्लांट एडवांस्ड रिन्यूगैज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने प्लांट के मॉडल का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सीबीजी प्लांट की शुरूआत में क्षमता 6 से 7 टन प्रतिदिन रहेगी, बाद में इस बढ़ाकर 9 से 10 टन प्रतिदिन कर दिया जायेगा। कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा बताया कि सी0बी0जी0 प्लांट की लगात 40 से 42 करोड है, जो कि प्लाट 05 एकड़ भूमि में स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि सीबीजी प्लांट का सम्बन्ध एचपीसीएल के साथ है।

पर्यावरण संरक्षण- यह प्लांट कृषि अवशेषों जैसे पराली, मण्डी से बची वेस्ट सब्जियां, मैली, इत्यादि और जैविक कचरे से बायो-सीएनजी तैयार करेगा, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्लांट की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसानों को उनके फसल अवशेषों (पराली आदि) का उचित मूल्य मिल सकेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। यह परियोजना वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा को साकार करने और भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अन्य अधिकारी, कंपनी के निदेशक, कम्पनी के प्रतिनिधिगण और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -