
तपती गर्मी में पूरनपुर तहसील परिसर में किसान यूनियन बैठा निश्चितकालीन धरने पर, समस्याओं का समाधान न होने पर जारी रहेगा धरना

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार
पीलीभीत: पूरनपुर, भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं की जमीन पर मिल मालिक ने दबंगई के बलपर गाटा संख्या 781 पर कब्ज़ा करने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी और किसानों व आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को पूरनपुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, बिजली दरों और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी तहसील परिसर में एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे । प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का रसोई बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। किसान नेताओं ने कहा कि एक ओर किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर खाद, डीजल, बीज और कीटनाशकों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे खेती करना दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। किसानों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी और आवारा पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताया। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने, महंगाई पर नियंत्रण लगाने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, बिजली दरों में कटौती करने और किसानों के लिए राहत पैकेज घोषित करने की मांग उठाई गई।
