जिलाधिकारी ने ललौरीखेडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्ष

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने ललौरीखेडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्ष

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव द्वारा आज विकासखण्ड क्षेत्र ललौरीखेडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से संवाद कर शिक्षा के स्तर को परखा, साथ ही कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने हेतु विशेष ध्यान रखें, ताकि छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन का कार्य सभी अध्यापक/अध्यापिकाऐं समय सारिणी के अनुसार करें, जिससे शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जा सके, कहा कि लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंनें तत्पश्चात रसोईघर एवं छात्रावास को देखा। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता देखी, जिस पर जिलाधिकारी ने वार्डन को हरी सब्जी एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन बनाने के निर्देश दिये, कहा कि भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही न बरती जाये। साथ ही छात्रावास में विद्युत, नहाने हेतु पानी, बिस्तर की साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, प्रधानाचार्य, अध्यापिकाऐं, वार्डन उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -