पूरनपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में 35 दुकानदारों के किए चालान तथा कुल ₹16,300 का जुर्माना वसूल किया गया।

खबर शेयर करें -

पूरनपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में 35 दुकानदारों के किए चालान तथा कुल ₹16,300 का जुर्माना वसूल किया गया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: पूरनपुर, नगर क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान कोतवाली रोड से प्रारंभ होकर पकड़िया, मेन बाजार, राधा माधव, स्टेशन चौराहा, शेरपुर क्रॉसिंग एवं सीमेंट रोड होते हुए पुनः कोतवाली तक संचालित किया गया।अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए 35 दुकानदारों के चालान किए गए तथा कुल ₹16,300 का जुर्माना वसूल किया गया। अधिकारियों द्वारा दुकानदारों एवं आमजन को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। इस अभियान में अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक पवन पांडे, चौकी इंचार्ज अरुण कुमार, लेखा प्रभारी दिनेश भारती, अखिलेश मिश्रा, रविंद्र शर्मा, रियासत अली, अमित जायसवाल, राम शंकर, अमरीश वर्मा, बालक राम, गनी, सुरेश सहित पुलिस बल एवं नगर पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


खबर शेयर करें -