
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार पीलीभीत
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 08 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढं़ग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
इसके साथ ही उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दैवीय आपदा के अन्तर्गत देय आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी अमरिया, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



