
- रम्पुरा से निकला अटरिया मां का डोला, जगतपुरा में मेले का शुभारंभ
-

oplus_0 - चीफ एडिटर सत्यजीत सरकार
- रुद्रपुर। अटरिया माता का पावन डोला आज रम्पुरा से भव्य रूप में जगतपुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर के लिए रवाना हुआ। डोले के मंदिर पहुंचते ही अटरिया मेले का शुभारंभ भी हो गया। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता मीना शर्मा, अनिल शर्मा और पूर्व मेयर रामपाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

oplus_0 श्री अटरिया देवी वैष्णो धर्म सभा (रजि.) की अध्यक्ष एवं महंत पुष्पा देवी ने बताया कि रम्पुरा में पहले मां की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के साथ डोले को लेकर जगतपुरा पहुंचे। मंदिर के उपाध्यक्ष पंकज गोड़ ने बताया कि डोला इंदिरा चौक, गांधी पार्क, बस स्टैंड, हल्द्वानी मार्ग, अटरिया मोड़, पुलिस लाइन और शक्ति विहार कॉलोनी से होकर गुजरा। डोले में आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही और करीब पांच दर्जन कैमरों से निगरानी की जा रही है। चीफ एडिटर सत्यजीत सरकार THE NETWORK 24




