लापरवाही पर गिरी गाज, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

अवैध खनन पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, शक्तिफार्म चौकी स्टाफ लाइन हाजिर
लापरवाही पर गिरी गाज, चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी हटाए गए
अवैध मिट्टी खनन की खबरों पर सख्त कार्रवाई, एसएसपी का स्पष्ट संदेश

ऊधमसिंह नगर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दैनिक समाचार पत्रों में चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरें प्रकाशित होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया। जांच में चौकी स्तर पर लापरवाही और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने की बात सामने आने पर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट समेत चौकी में तैनात कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी अजय गणपति ने साफ शब्दों में कहा है कि जनपद में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखें। यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]