पीलीभीत में कटना नदी के पुनरुद्धार कार्य का भव्य शुभारंभ

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

पीलीभीत में कटना नदी के पुनरुद्धार कार्य का भव्य शुभारंभ

संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत

बंगाली समुदाय को शीघ्र मिलेगा भौमिक अधिकार-जिलाधिकारी

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के विकास खंड मरौरी में आज जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्राम पंचायत कंजा हरैया एवं अजीतपुर पटपरा में कटना नदी का पुनरुद्धार कार्य का विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद द्वारा विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, नायब तहसीलदार ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद ने अपने संबोधन में कहा कि एक जनपद एक नदी कार्यक्रम के अंतर्गत काटना नदी का चयन किया गया है।इस नदी का भौगोलिक एवं पौराणिक महत्व है।इस नदी की खुदाई होने से इसके प्रवाह क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से मुक्ति मिलेगी एवं क्षेत्र वासियों की वर्षों की मांग पूरी होगी। बाढ़ न आने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।उन्होंने सरकार की जल संचयन प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खंड मरौरी के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि हम अपनी प्राकृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस महायोगदान में अपना योगदान ज़रूर दें, ताकि हम इस नदी को पुनर्जीवित कर सौ वर्ष पूर्व की स्थिति में ले आयें।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बहुत जल्द ही आपको जो आपकी ज़मीन है, उसका भौमिक अधिकार मिलने वाला है, ये बहुत हर्ष का विषय है। जितने भी बंगाली परिवार यहॉ पर आए थे उन सबको पट्टे हुए थे लेकिन उन पट्टों पर भौमिक अधिकार नहीं था।राज्य सरकार द्वारा यह एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आपको बहुत जल्दी ही भौमिक अधिकार मिलने जा रहा है। सरकार की तरफ़ से अध्यादेश जारी हो गया है। सरकार की तरफ़ से जो औपचारिकताएँ थीं वो पूरी कर दी गई हैं। अब बस तहसील स्तर से हम लोगों को पूरी कार्यवाही करके, सबको पट्टा वितरण किया जाना है।


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]