
जनगणना-2027 मरौरी विकासखण्ड में विभिन्न समूहों और कर्मियों ने ‘स्वागणन पोर्टल’ पर दर्ज कराई अपनी सूचनाएं
ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अन्तर्गत आज विकासखण्ड मरौरी में स्व-गणना हेतु महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन को सुदृढ़ बनाना है। आयोजित कार्यक्रम में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य ग्रामीणों को भी इस डिजिटल प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। कार्यशाला में उपस्थित सभी की सूचनाएं आधिकारिक ‘स्व-गणना पोर्टल’ पर दर्ज कराई गई।
15 दिवसीय स्व-गणना अभियान के आठवें दिन जनपद में स्वयं सहायता समूह, आंगनबाडी/सहायिका, महिला संस्थाएं, समस्त प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, सचिव सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत/विकास अधिकारी, खाद विक्रेता, मनरेगा कार्डधारक, रसोईयं, अनुदेशक, शिक्षा मित्र, आशाऐं, पी0एच0सी0 कर्मचारीगण द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्व-गणना पोर्टल पर अपनी अपनी सूचनाऐं दर्ज कराई गई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं का विवरण दर्ज करना जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए आवश्यक है। इससे भविष्य की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने में सुगमता होगी। उपस्थित सभी कर्मियों को पोर्टल के उपयोग और डेटा की गोपनीयता के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री/मुख्ययमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमसबका दायित्व है संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाये।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ब्लाॅक प्रमुख सभ्यता वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मरौरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
