
त्रिदिवसीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ, संबंधित बीमारी के काउंटर लगे

पूरनपुर। रविवार को ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बाबू राम पासवान एवं ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व के द्वारा किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए सभी काउंटर का निरीक्षण किया गया।

हेमंत कुमार यादव खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेला क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने अवसर पर दिनांक 14 से 16 जून 2026 तक ब्लॉक में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना है। स्वास्थ्य शिविर के अन्तर्गत विभिन्न बीमारियों के परीक्षण हेतु विभिन्न स्टॉल जैसे-मातृत्व स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, टी०बी०, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन द्वारा जांच, पोषण से सम्बन्धित, परिवार नियोजन से सम्बन्धित समस्त जानकारी प्रदान की जायेगी। उक्त शिविर में पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा, इसके साथ ही सभी नागरिकों की आभा आई०डी०भी बनाएगी जिसमें डॉ. मोo राशिद चिकित्सा अधिकारी डा० दिव्या जार्ज (चि०अ०) डा० सूरज पाण्डेय (चि०अ०), अजय शुक्ला,आशीष यादव, (टीबी सुपरवाइजर) ठाकुर दास, सुशान्त हलदर, विश्व वीर सिंह, कु०शोभा, विवेकानन्द सिकदार, हरीश माथुर,चन्द्रकिशोर,आर०बी० सिंह,विजेन्द्र पाल,कृष्णकांत, श्रीमती कामनी चौधरी ,राम बहादुर
सीमा देवी, डिंपल सिंह,अर्चना चौहान श्रीमती बेबी,नाजिम ,नवल किशोर स्वास्थ्य मेले में उपस्थित रहे जिनके द्वारा स्वास्थ्य मेले में आए हुए लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ/स्वास्थ्य के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
