
ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री के जीमेल पर भेजा जन हित के मुद्दों को लेकर 17 सूत्रीय ज्ञापन
प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार भी उठा रहे जनहित के मुद्दों की आवाज

पीलीभीत: ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री के जीमेल पर 17 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर उन्होंने निवर्तमान ग्राम प्रधानो कों प्रशासक बनाने के अत्यंत जनहित कार्य ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साधुवाद किया, और उन्होंने यह भी कहा संगठन सदैव आपके साथ रहेगा, यह आग्रह किया कि अपने यह महान निर्णय को यथावत कायम रखने के लिए हर संभव उपाय करने की कृपा करें की बात कही, ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश आपकी सेवा में निम्न 17 सूत्रीय प्रस्तुत कर रहा है, कृपया स्वीकार करने की कृपा, 1 की वर्तमान ग्राम प्रधान/ प्रशासक एवं पंचायत सचिव के डोंगल के पूर्व की तहर आहरण की यथा वस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गांव का विकास पर्व की भांति यथावत होता रहे 2 पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों में हेड पंप मरम्मत, गांव तथा स्कूलों में लगे वाटर कूलर अति शीघ्र मरम्मत के लिए दिशा निर्देश व वित्तीय शक्तियां सचिव एवं प्रशासक को दिए जाएं 3 बरसात आ गई है गांव की गलियों, नालों, तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई के निर्देश दिए जाएं जिससे ग्रामीणों को असुविधा न हो ऐसे तमाम जनहित के मुद्दों पर मांग की
