विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द एवं प्रधानपति सुरेंद्र कुमार ने किया वृक्षारोपण,दिया पर्यावरण का संदेश

खबर शेयर करें -

विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द एवं प्रधानपति सुरेंद्र कुमार ने किया वृक्षारोपण,दिया पर्यावरण का संदेश

पीलीभीत: बरखेड़ा विकासखंड के मशीत गाँव में भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द और प्रधानपति सुरेंद्र कुमार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया और कहा कि आप सभी व अपने माता पिता, पड़ोसी, रिश्तेदारों को भी एक-एक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित करें और जो भी पेड़ लगाया जाए उसकी देखभाल अवश्य करें। प्रधान पति सुरेंद्र कुमार ने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाऐं। इस अभियान को हमसब मिलकर सफल बनाऐं और प्रकृति को सुरक्षित करें, प्रकृति सुरक्षित होगी तभी हम सुरक्षित होगें।

 


खबर शेयर करें -