
मकान की दीवार में लगवाई खिड़की कों पड़ोसी पर उखाड़ कर फेंकने का आरोप, कार्रवाई की मांग

पीलीभीत, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र महंद खास निवासी पीड़ित महिला नीरज कुमारी पत्नी खान सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया की में अपना घर बनवा रही हूँ। मेने अपनी स्वंय मकान की दीवार में उत्तर की तरफ रास्ते में खिड़की लगवाई है, 17 जुलाई को रात में तथा सुबह लगभग 8 बजे गांव के ही पड़ोसी ललित पुत्र जमुना प्रसाद व आत्माराम पुत्र जमुना प्रसाद ने जबरदस्ती खिड़की को उखाड़कर फेक दी है, और सीमेंट व सरिया उसको नीचे गिरा दिया और कुछ सीमेंट व सरिया उठा ले गये जब मेरे मना करने पर पड़ोसी उपरोक्त दोनों लड़ाई-झगड़ा को तैयार हो गये तथा गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे, पीड़िता ने बताया की उस समय में घर पर ही थी थी, उक्त दोनों ने घर पर काम कर रहे मजदूरों को भी भद्दी-भद्दी गालियां व मारने पीटने की भी धमकी दी पीड़ित महिला चुपचाप खड़ी रही, आरोप है की दोनों लोग बहुत ही झगड़ालू किस्म के लोग है, आये दिन झगड़ा-फसाद करने पर उतारूर रहते हैं, पीड़ित महिला ने बताया की अपना घर बनाने में यह लोंग अवैध रूप से बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, और उत्पीड़न भी कर रहे हैं। पीड़िता महिला का कहना है की इन लोगों से खतरा है और यह लोंग अवैध रूप से परेशान करते रहते हैं। तथा धमकियां देते हैं कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी।, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच करवा कर कार्यवाही की मांग की है
