मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज; पीड़ित परिवार ने जताया आभार

खबर शेयर करें -

मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज; पीड़ित परिवार ने जताया आभार


सितारगंज। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोहम्मद शाकिर पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी ग्राम वक्शपुर, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 जुलाई की शाम करीब 6:10 बजे एसएच हॉस्पिटल, सितारगंज से घर लौटते समय कुछ लोगों ने उस पर हॉकी, डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उसका हाथ टूट गया तथा सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। जान बचाने के लिए वह अस्पताल के अंदर भागा, जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट पीड़ित परिवार ने सितारगंज पुलिस और उधम सिंह नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Oplus_131072

खबर शेयर करें -