
ग्राम प्रधान कुसुमलता गंगवार पति संजीव गंगवार प्रदेश संगठन मंत्री के प्रयासों से कराए गए विकास कार्य से चमक उठी ग्राम पंचायत रम्पूरा नत्थू

पीलीभीत: बरखेड़ा विकास खंड के ग्राम पंचायत में विकास कार्य होने से ग्राम पंचायत रम्पूरा नत्थू चमक उठी है। बीते पांच साल में महिला ग्राम प्रधान कुसुमलता गंगवार पत्नी संजीव कुमार गंगवार के प्रयासों से स्कूलों का कायाकल्प, इज्जतघर, पर्यावरण और अमृत सरोवर में पौधरोपण, गांव में नाली, स्ट्रीट लाइट और सड़कों के विकास के लिए काम कराया है। जिससे ग्राम पंचायत के लोगों को सुविधाएं मिली है। पंचायत में उनके प्रयासों ने विकास की नई ऊंचाइयां दी है। ग्राम पंचायत में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत में पात्र परिवारों को पक्की छत नसीब हुई है। जिससे वह अब झोपड़ी में नहीं अपने पक्के घर में रहते हैं।
