
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार में हुई सम्पन्न
सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं कावड़ यात्रा के सुरक्षित संचालन हेतु मार्ग को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सावन माह में कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुचारू यात्रा के दृष्टिगत सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार वाले मार्गों का निरीक्षण कर उन पर होने वाली अपेक्षित कार्यवाही को यथाशीघ्र पूर्ण कर लें। सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में यातायात संकेतक, चेतावनी बोर्ड, गतिसीमा के बोर्ड, एंबुलेंस सेवा के आपातकालीन नंबर प्रदर्शित कराई जाए। जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधारीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सावन माह में कावड़ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु वेरिकैटिंग व अन्य व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कराई जाये। साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गौवंशों को अभियान चलाकर उन्हें पकड़वाकर गौशाला भिजवाया जाये तथा सड़क के किनारे पेड़ों की टहनियों व झाड़ियों की छटनीध्सफाई कराई जाये। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनोंध्चालकों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने कहा कि डग्गामार वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर चेकिंग कर नियमुनसार कार्यवाही की जाए। विद्यालयों में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा का प्रचार प्रसार कराया जाए तथा यातायात नियमों के प्रति शपथ दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाये। जनपद में होने वाली सड़क दुघर्टनाओं एवं दुघटनाओं के कारणों का विश्लेषण किया गया।
बैठक में राहवीर योजना (गुड सेमेरिटन) के अन्तर्गत इंतजार खान प्रवक्ता एसएन इंटर कालेज एवं अर्जित गंगवार को दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाने व उनकी जान बचाने पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को पच्चीस हजार रुपये देने का प्राविधान है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि.ध्रा.), मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्टेªट, उप जिलाधिकारी सदर, सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन दल अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता, एनएचएआई एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के साइट इंजीनियर, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
