
उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी में तिथि भोज का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार
पीलीभीत: पूरनपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी में सोमबार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान वासुदेव कुंड्डू, और विशिष्ट अतिथि विजय वीरेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी रहे मौके पर स्कूली बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक व शिक्षा समिति के लोगों ने खीर,पूड़ी और व्यंजन का स्वाद चखा। प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि तिथि भोज का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता पैदा करने के साथ-साथ समाज की लोगों की भागीदारी विद्यालय से जोड़ना है। बता दें कि स्कूलों में होने वाले तिथि भोज मुख्य रूप से वंचित वर्गों के लिए समुदाय की ओर आयोजित करना है। इसके अलावा स्कूली बच्चों को एक विशेष दिन तिथि भोज का आयोजन कर मध्याह्न भोजन से अलग स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। मौके पर विजय सिंह यादव जिला विद्यालय निरीक्षक,ग्राम सचिव, लेखपाल, धर्मेंद्र प्रसाद सहायक अध्यापक, अभिषेक यादव अनुदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी आदि मौजूद रहे
