बांसुरी नगरी के दिनेश की बांसुरी की धुन ने लोगों का मनमोहया, सीखने की अपील

खबर शेयर करें -

बांसुरी नगरी के दिनेश की बांसुरी की धुन ने लोगों का मनमोहया, सीखने की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत बांसुरी उधोग से प्रसिद्ध है पूर्व जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद का मुख्य चौराहा बांसुरी चौराहा बनवाया था लेकिन वो ओवरब्रिज का विकास निगल गया। यहां की बनी बांसुरी सपनों की नगरी बॉम्बे में बजती है। पीलीभीत से निर्यात होकर बॉम्बे वर्तमान नाम मुंबई बिक्री होकर जाती है। लेकिन यहां बजाने वालों की बहुत कमी है इसी श्रृंखला में पेशे से अधिवक्ता दिनेश कुमार पूर्व शासकीय अधिवक्ता रहे अपने बांसुरी बजाने की कला से प्रदेश और देश में प्रसिद्ध हैं कई बड़े राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला से प्रस्तुति कर चुके है। दिनेश कुमार बताते है उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के समय बांसुरी को स्वयं प्रैक्टिस कर बजाना सीख गए उन्होंने रेडियो को अहम हिस्सा बताया बांसुरी सीखने में रेडियो की धुनों को बांसुरी के छिद्रों में पिरोकर म्यूजिकल गानों को सीख गए। वकालत के साथ साथ बांसुरी, गीत, ग़ज़ल के साथ प्रैक्टिस में रहना बहुत कठिन होता मानो समय में से समय निकालना होता तब सब प्रबंध हो पाता है। एड. दिनेश ने कहा यदि कोई बांसुरी सीखना चाहता है तो संपर्क कर सीख सकता है लगन के साथ क्योंकि बांसुरी अन्य वाद्ययंत्रों से भिन्न है।


खबर शेयर करें -