जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक ने चंदिया हजारा में किया जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक ने चंदिया हजारा में किया जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने चंदिया हजारा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पेयजल, जलभराव, राजस्व एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आमजन की समस्याओं को सुनें और उनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी पूरनपुर,तहसीलदार पूरनपुर , पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -