कारगिल विजय दिवस पर शहीद पार्क पूरनपुर में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन। सांसद जितिन प्रसाद व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

कारगिल विजय दिवस पर शहीद पार्क पूरनपुर में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन। सांसद जितिन प्रसाद व जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार

 

पीलीभीत:भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ (26 जुलाई) शहीद पार्क सुरेन्द्र सिंह लवाना पूरनपुर में अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। मा. राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सामाजिक संस्था ‘नेकी की दीवार’ एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की पावन स्मृति में एक विशेष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय सेना के बलिदान से अवगत कराना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।”कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणापुंज है। यह कार्यक्रम उन वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।” जिलाधिकारी ने बताया कि कारगिल युद्ध में हमारे जनपद के शहीद सुरेंद्र सिंह लवाना देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए। शहीद दिवस के अवसर पर शहीद पार्क में स्कूली बच्चों द्वारा भाषण, बैंड धुन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीद दिवस के अवसर पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा ब्रह्म कुमारी आश्रम से पहुंची बहनों ने शहीद स्मारक पर कैंडल और पुष्प अर्पित करते हुए शहीद सुरेंद्र सिंह लबाना को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की, स्कूली बच्चों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। शहीद दिवस के अवसर पर माननीय राज्य मंत्री, जिलाधिकारी संस्थाओं के पदाधिकारी ने शहीदों के नाम पार्क में पौधारोपण किया। हवलदार शहीद सुरेंद्र सिंह लवाना जी के परिजनों को जिलाधिकारी ने शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


खबर शेयर करें -