प्रदेश संगठन मंत्री के नेतृत्व में बरखेड़ा में निकली हर घर तिरंगा रैली

खबर शेयर करें -

प्रदेश संगठन मंत्री के नेतृत्व में बरखेड़ा में निकली हर घर तिरंगा रैली

तिरंगा रैली का ब्लॉक प्रांगण से प्रारम्भ होकर पूरे नगर में देशभक्ति के जयघोष के साथ पुन: ब्लॉक में हुआ समापन

पीलीभीत: बरखेड़ा, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार के नेतृत्व में बरखेड़ा नगर में तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन किया गया। हर घर तिरंगा रैली के अन्तर्गत बरखेड़ा में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। तिरंगा रैली बरखेड़ा ब्लॉक के प्रांगण से देशभक्ति के उद्धोष के साथ रवाना हुई और पूरे नगर में होते हुए ब्लॉक में पहुॅचकर सम्पन्न हुई।

तिरंगा रैली में बीडीओ बरखेड़ा, विधायक प्रवक्तानंद, जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, किशन लाल राजपूत विधायक, डीपीओ पीलीभीत, ग्राम प्रधानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। संजीव कुमार गंगवार प्रधान संघ प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।


खबर शेयर करें -