
पूरनपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने किया चूका इको-टूरिज्म स्पॉट का भ्रमण, भ्रमण के दौरान टाइगरों के हुए दीदार
पत्रकारों की टीम जंगल के अंदर टाईगर परिवार के दर्शन कर हुए गदगद

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पूरनपुर। पीलीभीत, बुधवार को पूरनपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने पीलीभीत टाईगर रिजर्व जंगल क्षेत्र का भ्रमण किया। जिसमें सभी साथी गणों ने जंगल के अंदर सफारी में बैठकर जंगल क्षेत्र में भ्रमण के दौरान टाईगर फैमिली के दर्शन किए। जहां सभी साथियों को एक साथ 4 टाईगर के दर्शन हुए। इससे प्रेस क्लब के साथियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
पूरनपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने व पदाधिकारियों ने बुधवार को पीलीभीत टाईगर रिजर्व घूमने के लिए जनपद पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर से परमीशन के तहत चार सफारी गाड़ियों का प्रबंध कराया गया और सभी साथियों ने तड़के सुबह की शिफ्ट में टाईगर रिजर्व को घूमने का मन बनाते हुए। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से जंगल सफारी घूमने निकल पड़े। जहां उनके साथ टाईगर रिजर्व में चल रही सफारी गाड़ियों के साथ गाइड और सफारी में मौजूद ड्राइवरों ने क्लब के साथियों से जंगली जानवरों व वहां के पर्यावरण व पर्यटन के अद्भुत नजारों को भ्रमण कर दिखाकर सबका मन मोह लिया। क्लब के साथियों की सफारी मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से सुबह 6 बजे जंगल घूमने निकलीं जिसमें क्लब के पदाधिकारी व पत्रकार लोग जैसे ही चूका गेट से बाइफर नहर कैनाल रोड पर पहुंचे और कुछ दूर आगे बढ़े तो जंगल एक दम शांत व मौसम में ठंडा होने से सफारी में बैठे गाइड ने टाइगर होने की आहट को साथियों से साझा करते ही सभी लोग टाईगर देखने की लालसा में सराबोर हो गए। सभी पत्रकार साथियों ने अपनी गहरी निगाहों से टाईगर के दीदार करने चाहे। लेकिन शांत मुद्रा में लगभग आधा घंटे तक इंतजार किया मगर टाईगर के किसी कारण बस दीदार नहीं हो सके। लेकिन क्लब के साथियों की सफारी जैसे कुछ दूर और चली तो कैनाल रोड पर किनारे टाईगर के परिवार सहित चार टाईगर के दर्शन करने का सभी साथियों को सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं सभी पत्रकार साथियों व उनके परिवार के कुछ बच्चों ने टाईगर के दीदार किए। शांत मुद्रा में टाईगर के दर्शन कर सभी लोग व उनके बच्चों को टाईगर रिजर्व में भ्रमण व टाईगर के दीदार करने की जो अनुभूति हुई जिसका सभी ने अपने-अपने मोबाइल में उन पलों को कैद भी किया और सुखद पलों को यादगार बनाने का हर संम्भव प्रयास किया और सफारी गाइड व ड्राइवरों का धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब के सदस्यों ने जंगल सफारी में बैठकर जंगल भ्रमण कर तरह तरह के जीव जंतु व पशु पक्षियों को देखकर अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने का भरकस प्रयत्न व प्रयास किया। वहीं क्लब के कुछ साथियों ने बताया कि वह पहली बार टाईगर के दीदार कर उनका मन हर्षित हो गया। क्लब के सभी साथी जंगल सफारी से घूमते हुए चूका पहुंचे। जहां उन्होंने कैंटीन पर चाय बिस्कुट नमकीन का जलपान किया। वहीं क्लब के साथियों ने व पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की और बैठक में क्लब के सक्रिय साथियों को नई जिम्मेदारियों से पदाग्रहण कराए गए। जहां क्लब के सक्रिय सदस्य दिनेश कुमार को सचिव, रामगोपाल कुशवाहा उपाध्यक्ष, रियाज़ अहमद उपाध्यक्ष व अमितपाल को संगठन मंत्री पद से नवाजा गया। जहां क्लब के सभी साथियों व पदाधिकारियों ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व तालियां बजाकर खुशी जाहिर करते हुए उनको बधाई दी। पूरनपुर प्रेस क्लब व पत्रकार साथियों का काफिला सफारी से लगभग 10 बजे मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचा । वहां सभी ने टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से जंगल क्षेत्र में विकसित हुए टाइगर के बारे में विस्तार से जानकारियां हासिल कीं। वहीं क्लब के सभी साथियों व पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और एकता का परिचय देते हुए एक भाईचारा व पर्यावरण और पशु प्रेमी होने की मिशाल कायम की। जंगल सफारी में क्लब के अध्यक्ष योगेश बर्मा, महामंत्री संदीप कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सुहेल अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसन हैदर खान, उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रामगोपाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष रियाज़ अहमद,विधि सलाहकार अनिरुद्ध सिंह यादव,सचिव दिनेश कुमार, संगठन मंत्री अमित पाल, व जसवंत कुमार, अजय पाण्डेय, बेद प्रकाश, इस्लामुद्दीन अंसारी, जीशान अली, गुरु प्रसाद, सैफ रजा मोंटू, निजाम अली, प्रदीप कुमार, अमित ठाकुर,सीएन यादव, राजेश कुमार, अजीम खां, विवेक त्रिवेदी, समेत परिवार के नन्हे मुन्ने मौजूद रहे।
