
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी आवास का किया गया सूचीकरण

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार
पीलीभीत: भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना (दिनांक 22 मई से 20 जून 2026 तक) के अन्तर्गत जनपद पीलीभीत में प्रगणकों द्वारा क्षेत्र के हर मकान का विवरण दर्ज किये जाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 22 मई, 2026 को प्रगणक सुनीता देवी, सुपरवाईजर श्री हरीश कुमार के द्वारा जिलाधिकारी महोदय, पीलीभीत के आवास पर पंहुचकर जिलाधिकारी महोदय, पीलीभीत के आवास का सूचीकरण का कार्य किया गया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रगणक व सुपरवाईजर का स्वागत करते हुए उन्हे भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना के कार्य को पूर्ण मनोयोग से करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही उन्हे जनगणना-2027 के प्रमुख एवं व्यवहारिक महत्व/लाभ से भी अवगत कराया गया।
