
एलएससी इन्फ्राटेक ने किच्छा बाईपास पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
चीफ इन एडिटर सत्यजीत सरकार

इंडस्ट्रीज) की ओर से किच्छा बाईपास रोड पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप के निदेशक अभिषेक अग्रवाल और जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा अपने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं और मानसून सत्र में अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के **”एक वृक्ष मां के नाम”** अभियान की सराहना करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में कुमार ग्रुप के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

