
बकरीद पर ईदगाह पहुंचकर नमाजियों से की मुलाकात व दी मुबारकबाद। ईदगाह चौराहे से खकरा चौकी तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पीलीभीत: बकरीद के मुबारक अवसर पर आज जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी तथा जनपद वासियों को ईद के इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया। जनपद की ईदगाह सहित समस्त मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई।

इसके साथ ही उन्होंने ईदगाह चौराहे से, बरेली गेट, कोतवाली होते हुए खकरा चौकी तक सुरक्षा व्यवस्था देखी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
