डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बरखेड़ा ब्लॉक सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

खबर शेयर करें -

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बरखेड़ा ब्लॉक सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: देश के प्रख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बरखेड़ा ब्लॉक सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और ”एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प के लिए समर्पित था।उन्होंने कश्मीर के पूर्ण विलय के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।


खबर शेयर करें -