जनगणना 2027 के अन्तर्गत केन्द्रीय कार्यालयों एवं वित्तीय संस्थानों ने स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज कराई अपनी सूचनाऐं

खबर शेयर करें -

जनगणना 2027 के अन्तर्गत केन्द्रीय कार्यालयों एवं वित्तीय संस्थानों ने स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज कराई अपनी सूचनाऐं

 

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत: भारत सरकार के निर्देशानुसार, आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में 13 मई 2026 को विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और वित्तीय निकायों द्वारा स्व-गणना कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत सरकारी तंत्र के महत्वपूर्ण अंगों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल, सटीक और समयबद्ध बनाना है।

आयोजित कार्यक्रम में बैंक, रेलवे, डाकघर, कोषागार/राजकोष/जी0एस0टी0 वित्तीय संस्थानों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों ने स्व-गणना पोर्टल पर अपनी-अपनी सूचनाऐं दर्ज कराई। डाक विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों ने डिजिटल माध्यम से अपनी गणना प्रक्रिया पूरी की। स्व-गणना की इस प्रक्रिया से न केवल डेटा की शुद्धता बढ़ेगी, बल्कि भौतिक गणना के बोझ को कम करने में भी मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय और केंद्रीय कार्यालयों के इस समन्वित प्रयास से जनगणना के आगामी चरणों के लिए एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।


खबर शेयर करें -