जनपद में मनाया गया 12वाॅ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगा फाॅर हेल्दी एजिंग के प्रेरणा वाक्य से हुआ योग दिवस का प्रारंभ

खबर शेयर करें -

 

जनपद में मनाया गया 12वाॅ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगा फाॅर हेल्दी एजिंग के प्रेरणा वाक्य से हुआ योग दिवस का प्रारंभ

नियमित योग से शारीरिक व मानसिक रोगों से मिलती है मुक्ति- राज्यमंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, श्री संजय सिंह गंगवार के मुख्य अतिथ्य में 12 वाॅ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस गांधी स्टेडियम परिसर पीलीभीत में मनाया गया।

योग सत्र का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि जी के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण को देखा गया। प्रधानमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि 21 जून (अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस) सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है, विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीर आ रही है भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक पूर्वोत्तर और पूर्व में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा व चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है पूरा देश, पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता व सबको साथ लाता है मैं इस अवसर पर पूरे विश्व को संपूर्ण मानव समुदाय को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूॅ। उन्होंने कहा कि बंगाल की पवित्र भूमि जहां भगवान राम कृष्ण, सिद्ध संतों ने अवतार लिया है जहां से निकलकर स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को योग से परिचय कराया जहां महर्षि अरविंद जैसे महान योगी ने जन्म लिया लाहिरी महाशय जैसे महान योगो ने जहां योग परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा आज इस धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है। योग हमें जीवन को बैलेंस में जीने की कला सिखाता है योग हमें खाता है और जब हम हमारे शरीर को सही ढंग से योग केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर ही फोकस नहीं करता योग मानसिक स्वास्थ्य से शारीरिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है हम संकल्प लें कि योग को केवल योग दिवस तक ही सीमित न रख अपने जीवन व अपने परिवार का हिस्सा बनाएंेगे।

राज्यमंत्री जी ने आज जनपद में आए हुए मण्डलायुक्त महोदय का अभिनंदन किया। उन्हांेने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मिनिस्टर बनने के बाद मुझे पहली बार अपने परिवार के साथ योग करने का अवसर मिला। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की से अपने आप को संबंध करते हुए 365 दिन अपने जीवन में हम सबको योग करना एक दिन का कार्यक्रम करके इसको समाप्त नहीं करना है एक भारत सशक्त भारत, एक भारत स्वस्थ भारत इसको हमें आगे बढ़ाना है और जो थीम योगा फाॅर हेल्दी एजिंग है कि हम 40 की उम्र में भी 20 जैसी हमारे अन्दर ऊर्जा हो। ऐसे ऊर्जावान होने से निश्चित रूप से हमारा देश विश्व गुरु बनेगा। योग से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही इन्द्रियों पर नियंत्रण होता है। नियमित योग चरित्र निर्माण करता है, योग को अपने जीवन में आत्मसात करें।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं आम जनमानस द्वारा योगाभ्यास गांधी स्टेडियम में किया गया। योगभ्यास के दौरान योग प्रशिक्षक संजय कुमार ने बताया कि योगभ्यास से हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है और कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए योग आज अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निरोग्य जीवन के लिए प्रतिदिन योग करें। इसके साथ ही साथ जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर योगा किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्या, मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चैधरी, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, आयुर्वेद यूनानी अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -