
जिले में शुरू हुआ पहला यूआईडीएआई का आधुनिक आधार सेवा केंद्र-जिलाधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद के नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने अथवा आधार में संशोधन कराने के लिए अब इधर- उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नकटादाना चैराहा आईसीआईसीआई बैंक के पास टनकपुर रोड पर केंद्र स्थापित किया है। यहां पर प्रतिदिन 500 से अधिक आधार बनाए और अपडेट किए जा रहे हैं।
नकटादाना चैराहा आईसीआईसीआई बैंक के पास टनकपुर रोड पर केंद्र संचालित है। यह यूआईडीएआइ संचालित पहला आधार सेवा केंद्र है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र में आवश्यक संसाधनों एवं प्रशिक्षित कार्मिकों की व्यवस्था की गई है, जिससे आधार संबंधी कार्यों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जा सके।
आधार संबंधी कार्यों के दौरान नागरिकों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनसे यहां काफी हद तक राहत मिलेगी। केंद्र का वातावरण एवं कार्यप्रणाली पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित की गई है। जहां प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि आधार सेवा केंद्र पर नया आधार नामांकन, आधार में. नाम, पता, जन्मतिथि एवं लिंग में संशोधन, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अपडेट, फोटो परिवर्तन, बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि आधार कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वह अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें।नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई है आधार सेवा केंद्र सप्ताह के 7 दिन काम करता है इसका समय सुबह 9 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। नागरिक सुविधा के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे लंबी कतारों और प्रतीक्षा से बचा जा सकता है।
