काशीपुर में ‘स्टोन क्रेशर घोटाला’— 3.5 करोड़ की जमीन हड़पने व 5.25 करोड़ के लोन घोटाले का आरोप, मुकदमा दर्ज

THE NETWORK 24 CHIEF EDITOR
खबर शेयर करें -

काशीपुर में ‘स्टोन क्रेशर घोटाला’— 3.5 करोड़ की जमीन हड़पने व 5.25 करोड़ के लोन घोटाले का आरोप, मुकदमा दर्ज 

चीफ एडिटर सत्यजीत सरकार

उधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अनूप अग्रवाल को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जिस पर पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों के अनुसार, वर्ष 2016-17 में आरोपी ने स्टोन क्रेशर व्यवसाय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और उन्हें 36 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे में आकर पीड़ितों ने करीब 6 एकड़ जमीन, जिसकी कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, उसके हवाले कर दी।
आरोप है कि अनूप अग्रवाल ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया, लेकिन इसके बदले पीड़ितों को कोई भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि इसी जमीन को “मुरलीवाला स्टोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड” के नाम पर बैंक में गिरवी रखकर 5.25 करोड़ रुपये का लोन लिया गया और उस धनराशि को निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।
पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपना हक मांगा तो आरोपी और उसके पुत्र ने कथित रूप से पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के माहौल में जी रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 20 अप्रैल 2026 को कोतवाली काशीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 के तहत धारा 420, 504 और 506 IPC में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है


खबर शेयर करें -
[espro-slider id=3810]