पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने जिले में बनाई खास पहचान

खबर शेयर करें -

पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने जिले में बनाई खास पहचान

जिला संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत 


पीलीभीत जिले के पूरनपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हाईस्कूल परीक्षा में छात्र शिवा कश्यप ने 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में प्रियाशी देवी ने 91.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा मानसी वर्मा ने 87.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया।
अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की सफलता को नई ऊंचाई दी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में कई छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज कराया।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासन की मिसाल पेश की है।


खबर शेयर करें -