जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक, योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक, योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

जिला संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा, ग्राम्य विकास, कृषि, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, सड़क निर्माण, चिकित्सा और पर्यटन समेत विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने फैमिली आईडी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और आयुष्मान कार्ड की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चयनित सीमावर्ती गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही करोड़ों की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें -