
जिलाधिकारी ने टेडी बेयर निर्माण प्रशिक्षण शिविर का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित वाॅटर प्यूरीफायर स्टाॅल का किया उद्घाटन
ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकास भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वाल पेंटिंग का अवलोकन किया तथा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान बड़ौदा आर-सेटी विकास भवन में टेडी बियर निर्माण प्रशिक्षण शिविर का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं युवतियों से संवाद कर प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। फोन पर उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु ट्रेनिंग के पश्चात स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वॉटर प्यूरीफायर स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा स्थानीय स्तर पर उत्पाद निर्माण के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वतः रोजगार सहित अन्य उपस्थित रहे।
