जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने खुद की सुरक्षा में लगा एस्कॉर्ट हटाया, PM मोदी की अपील के बाद की पहल

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने खुद की सुरक्षा में लगा एस्कॉर्ट हटाया, PM मोदी की अपील के बाद की पहल

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार

 

पीलीभीत: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते अब दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी होने लगी है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई बार ईंधन बचत करने की बात कही है। पीएम की अपील के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंत्रियों के काफिले में लगे अतिरिक्त वाहनों को हटाने का फरमान जारी किया। इस बीच, पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भी ईंधन बचत को लेकर मुहिम शुरू की। उन्‍होंने सबसे पहले खुद की सुरक्षा में लगा एस्कॉर्ट हटा दिया।

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर के पास बनी ऑफिसर्स कॉलोनी में रह रहे हैं,वह कोशिश करें कि कलेक्ट्रेट पैदल ही आएं और वाहनों का अति आवश्यक स्थिति में ही उपयोग करें।


खबर शेयर करें -