मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बस्ता प्रतियोगिता हुए संपन्न

खबर शेयर करें -

मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बस्ता प्रतियोगिता हुए संपन्न

जिला संवाददाता दिनेश कुमार पीलीभीत

पीलीभीत: पूरनपुर, मोहन सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर,में कक्षा उदय से कक्षा अष्टम तक के भैया बहनों की वेश प्रतियोगिता संपन्न हुए, मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर निकट पुरानी स्टेट बैंक पूरनपुर, पीलीभीत, (तिरंगा चौक) में वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कक्षा उदय से आरोही, ओसिन राजपूत, प्रभात से वैष्णवी ,अरुण से अंकित सिंह, प्रथम से शिव मिश्रा, द्वितीय से रिद्धि, तृतीय से अरनव अग्रवाल , चतुर्थ से राजवीर प्रजापति , नतिन, पंचम से आदित्य सक्सेना , सप्तम से अरपन , अष्टम से आरुष गंगवार व कक्षा नौ से विकास सिंह व समर सिंह संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे । द्वितीय स्थान में क्रमशः कक्षा उदय से संस्कृति बाजपेई, कक्षा अरुण से वैष्णवी, प्रभात से आर्यन ,प्रथम से अनिकेत, द्वितीय से काव्या ,तृतीय से अतुल कुमार ,चतुर्थ से माही वर्मा , दिव्यांश कुशवाहा पंचम से स्वालिया , श्रद्धा सिंह सप्तम से राज शर्मा, अष्टम से रिद्धि वर्मा रहे। तृतीय स्थान पर कक्षा उदय से नैना, अरुण से अनमोल, प्रभात से श्रेष्ठ अभिनेत्री ,प्रथम से अचल शर्मा, द्वितीय से समक्ष मिश्रा तृतीय से अंशिका शर्मा चतुर्थ से विवेक सिंह, विवेक कुमार पंचम से संजना सिंह ,सप्तम से शहा हुसैन, अष्टम से पूजा वर्मा रहे । निर्णायक मंडल में पत्रकार जसवंत लोधी , बांसुरी नगरी के पत्रकार अजय पांडे व पत्रकार दिनेश कुमार रहे जिन्होंने भैया बहनों के विद्यालय मानक अनुरूप सभी भैया बहनों के वेशभूषा की स्वच्छता पूर्णता को ध्यान में रखते हुए अंक प्रदान किया और भैया बहनों को क्रमशः प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किया। सभी निर्णायक बन्धुओं का प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने आभार प्रकट किया। विद्यालय परिवार की ओर से आचार्य बलराम सिंह महिपाल गंगवार,‌ सुबोध अग्निहोत्री , दीपचंद, मनीष दिवाकर आदि उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -