
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद विशेषाधिकारी समिति की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न
ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार
- पीलीभीत:
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बरेली में प्रस्तावित बैठक की तैयारियों के सम्बन्ध में गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधिायों के प्रति प्रोटोकाॅल/शिष्टाचार का पालन, सरकार द्वारा विभागों को दी जा रही विकास धनराशि, धनराशि का विकास कार्यों में व्यय, किसानों को सिंचाई हेतु नलकूप कनेक्शन, राजकीय नलकूप की स्थिति व संख्या, नहरों की सिल्ट सफाई, सड़कों को गड्ढा मुक्त के तहत कितने मार्गों को गड्ढा मुक्त किया गया, बाल संरक्षण गृह एवं महिला सुधार गृहों की स्थिति, विभिन्न विभागों में शिकायत प्रकोष्ठ एवं माॅनीटरिंग, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उपलब्ध कराई जा रही सामग्री, मा0 सदस्य एम0एल0सी0 एवं एम0एल0ए0 द्वारा क्षेत्र विकास निधि के पत्र प्राप्त हुये एवं उन पर की गई कार्यवाही सहित 22 विन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी स्पष्ट सूचनाओं के साथ बैठक में ससमय उपस्थित हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, नगर मजिस्टेªट, मुख्य पशु चिकित्सधिकारी, परियोजना निदेशक सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
