राइस मिल मालिक पर जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप, किसान यूनियन ने दी धरने की चेतावनी।

खबर शेयर करें -

राइस मिल मालिक पर जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप, किसान यूनियन ने दी धरने की चेतावनी।

पूरनपुर तहसील में जमीन विवाद का मामला गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर को पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार

पीलीभीत: यूनियन का आरोप है कि संगठन के कुछ पदाधिकारियों की जमीन पर _गुरु कृपा राइस मिल_ के मालिक _अमरजीत निवासी मुड़िया_ ने दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर रखा है। वह पिछले 18 महीने से उस जमीन पर खेती कर रहा है। पत्र में कहा गया है कि जब किसान अपनी जमीन पर जाते हैं तो मिल मालिक दबंगई दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है।किसान यूनियन ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायती पत्र लेखपाल को दिए गए, लेकिन संबंधित लेखपाल लगातार टाल-मटोल कर रहा है और कोई कार्रवाई नहीं हुई। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला अध्यक्ष भजन लाल लोधी और मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम से जमीन की तुरंत _नपत कराने_ की मांग की है यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होंगी,पत्र पर दर्जनों किसान नेताओं के हस्ताक्षर हैं।

 


खबर शेयर करें -