जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, जिसमें 39 शिकायती प्रार्थना पत्र में से मौके पर 04 का हुआ निस्तारण

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, जिसमें 39 शिकायती प्रार्थना पत्र में से मौके पर 04 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकासखण्ड अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 4 शिकायत का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।

विकासखंड कार्यालय परिसर में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए एलिम्को द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों द्वारा परीक्षण कराया गया। शीघ्र ही उनको सहायक उपकरण जैसे कान मशीन, बैशाखी व अन्य उपकरण प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों एवं बी0डी0सी0 सदस्यों को स्व-गणना अभियान की जानकारी दी और लोगों से अपील करते हुये कहा कि स्व-गणना में लोग भाग लें और अपनी सूचनाएं दर्ज करवायें तथा राष्ट्रहित कार्य में सभी लोग अपना योगदान दें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी अमरिया, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -