मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव एडवोकेट कों पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव एडवोकेट कों पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया कि जनपद पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते सोमवार सुबह उन्हें पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की आवाज़ को दबाना और जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने से रोकना था।

 

पवन सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और जनहित के मुद्दों को उठाना है। यदि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास किया जाए, तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई, बिजली संकट, जर्जर सड़कों और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है। समाजवादी पार्टी लगातार इन मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस प्रकार हनन किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।

सपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि जनता के मुद्दों और उनके अधिकारों की लड़ाई न पहले रुकी है और न आगे रुकेगी। अन्याय, दमन और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध समाजवादी पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव से न तो पार्टी के कार्यकर्ता डरेंगे और न ही जनता की आवाज़ उठाने से पीछे हटेंगे।

 

 


खबर शेयर करें -